फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पीजीआई के डॉक्टर

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के रेजीडेंट डॉक्टरों और ओटी टेक्नीशियन के बीच विवाद सुलझाने के लिए पीजीआई प्रशासन ने टेक्नीशियन का तबादला कर दिया, लेकिन डॉक्टर इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए डॉक्टरों ने मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान कर दिया है। इसके चलते मरीजों को खासकर ओपीडी और वार्ड में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इमरजेंसी, ओटी और आईसीयू की सेवाएं नियमित रहेंगी। एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स की जनरल बॉडी की सोमवार देर रात तक चली आपात बैठक में सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया गया। उधर, ओटी टेक्नीशियन एसोसिएशन ने टकराव को कम करने के लिए इस फैसले का स्वागत किया है। डॉक्टरों ने सोमवार को दिन भर भूखे रहकर मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

पीजीआई के रेजीडेंट डॉक्टर अजय मिश्र ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि ओटी टेक्नीशियन गुरप्रीत ने उनके साथ मारपीट की। इसको लेकर दोनों पक्षों में जबरदस्त तनाव था। रेजीडेंट डॉक्टरों ने धमकी दी थी कि अगर टेक्नीशियन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तो उनके सभी रेजीडेंट डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मामले में गठित कमेटी ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक जांच में टेक्नीशियन पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। फिर भी पुराने मामलों को देखते हुए टेक्नीशियन गुरप्रीत को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उनका कार्डियक सेंटर से तबादला कर दिया गया। इस तबादले पर पीजीआई के ओटी टेक्नीशियन एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार का कहना है वे पीजीआई के फैसले से संतुष्ट हैं। वे पहले से इस मामले को नहीं बढ़ाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें