फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का सिद्धांतों पर चलना जरूरी : अंसारी

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उपराष्ट्रपति एम. हामिद अंसारी ने कहा है कि किसी वकील का अपने व्यवसाय में नैतिकता के सिद्धांत का उल्लंघन करना दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि छोटा सा उल्लंघन सार्वजनिक न्याय प्रणाली के मौलिक नींव को हिलाकर रख देता है। उपराष्ट्रपति शनिवार को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
विज्ञापन

पीजीआई के भार्गव आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वकीलों का राष्ट्र निर्माण में अहम स्थान है और बिना कानून के किसी भी समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए प्रत्येक वकील का सिद्धांतों के अनुरूप चलना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 1961 में गठित बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा ने देश के कई न्यायालयाें को अच्छे जज और उच्च श्रेणी के अधिवक्ता दिए हैं।
इस मौके पर कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि केंद्र सरकार न्यायिक व्यवस्था में सुधार के प्रति गंभीर है और इस दिशा में कई योजनाआें पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने गोल्डन जुबली पर पंजाब और हरियाणा के सभी अधिवक्ताआें को बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वतंत्र कुमार, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस एमएम कुमार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार ने भी अतिथियाें को संबोधित किया। इस मौके पर हरियाणा के एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुड्डा, पंजाब के एडवोकेट जनरल अशोक अग्रवाल, बार काउंसिल के चेयरमैन लेखराज और विभिन्न राज्यों के बार एसोसिएशनों के 99 पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

.........
लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा
कार्यक्रम के अवसर पर दो अधिवक्ताओं और एक रिटायर्ड जस्टिस को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें वरिष्ठ अधिवक्ता हीरा लाल सिब्बल, हरियाणा के एडवोकेट जनरल हवा सिंह हुडा और रिटायर्ड जस्टिस कुलदीप सिंह शामिल हैं। कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। इसके साथ ही, पंजाब और हरियाणा के 250 वकीलों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।

----------------

गरीबाें के लिए सरल न्याय प्रणाली जरूरी : पाटिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल ने कहा है कि लोकतंत्र में न्यायिक व्यवस्था की अहम भूमिका है। हर वर्ग के लोगों को समय पर न्याय मिले, इसके लिए पूरी प्रणाली प्रयासरत रहती है। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि गरीबाें के लिए सरल न्याय प्रणाली बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सबूतों में कमजोरी, उनसे छेड़छाड़ इत्यादि गंभीर विषय देश की न्याय प्रणाली के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को हर सबूत को परखने के लिए सभी तरीकों को उपयोग में लाया जाना चाहिए, ताकि किसी के लिए अन्याय की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें