फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 3.95 लाख रुपये ठगे

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सेना में तैनात जवान ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर चार लोगों पर उत्पीड़न व ठगी करने का आरोप लगाया है। उसने जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव अलमापुर गहलौत निवासी फौजी अवधेश सिंह पुत्र चंद्रपाल ने भेजी शिकायत में लिखा है कि उसके भाई ने रेलवे में भरती देखी थी। सौरिख थाने के गांव सरैंया निवासी इंद्रविक्रम सिंह उर्फ टिंकू पुत्र हरनाम सिंह सेंगर, हेमलता सिंह सेंगर, वैभव सिंह सेंगर ने मिलकर उनके भाई व पिता को गुमराह कर दिया। 3 लाख 95 हजार रुपये मांगे और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस पर उसके पिता गुमराह हो गए और खेत गिरवी रखकर 3 लाख 95 हजार रुपये की रकम इन लोगों को दे दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि टिंकू ने फर्जी काललेटर व ज्वाइनिंग लेटर तक उनके भाई को थमा दिया। बाद में जब भाई रेलवे में गया तो फरजीबाड़ा का खुलासा हुआ। आरोप है कि अब उक्त लोग रुपया वापस मांगने पर मारपीट व झगड़ा करने के लिए आमादा हो जाते हैं। फरजी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं। उसने मामले की जांच कराकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि डीजीपी, जिला सैनिक बोर्ड को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें