फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप की कोठी तक कैसे पहुंची विजेंद्र की पत्नी की एंडेवर!

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला-जीरकपुर रोड स्थित शिवालिक विहार कालोनी में रहने वाले ड्रग तस्करी में लिप्त एनआरआई अनूप सिंह काहलों की कोठी अचानक सुर्खियों में आ गई है। यह कोठी उसने अपनी पत्नी के नाम खरीदी है। इसी कोठी के सामने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स विजेंदर सिंह की पत्नी के नाम वाली एंडेवर गाड़ी मिली है। पुलिस जांच कर रही है यह गाड़ी यहां क्यों और कैसी पहुंची? वीरवार को फतेहगढ़ पुलिस ने इसी कोठी से अनूप सिंह की निशानदेही पर 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन बरामद की थी। अनूप सिंह की गतिविधियों पर शक होने पर स्थानीय पुलिस को भी सूचित किया गया था, लेकिन मोहाली पुलिस सोती रही।
विज्ञापन

शिवालिक विहार में कोठी के आसपास रहने वालों ने बताया कि अनूप सिंह काहलों ने यह कोठी करीब 10 महीने पहले मनीमाजरा के एक व्यक्ति से कथित पत्नी के नाम पर खरीदी थी। वह यहां एक महिला के साथ रहता था, जो उसकी पत्नी होने का दावा करती थी। लोगों ने बताया कि शुरू में वह यहां कई बार फैशनेवल लड़कियों को लेकर आता था, जिससे उसके चाल-चलन पर शक हुआ। उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी सूचित किया था। यह कोठी कालोनी की सुनसान गली में है। कोठी के पास आकर गली बंद हो जाती है। पड़ोसियों ने बताया कि वह यहां अपने साथी कुलविंदर सिंह उर्फ रॉकी निवासी नवां शहर बडाला के साथ रहता था। सूत्रों के मुताबिक रॉकी आरोपी अनूप सिंह का रिश्तेदार है। रॉकी की मासी की लड़की का विवाह अनूप सिंह के साथ हुआ है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस की छापेमारी से पहले करीब पचास किलो हेरोइन फ्लश में बहा दी गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें