फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने नांदेड़ और पटना के लिए गाड़ी मांगी

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सांसद और रेल मंत्री पवन कुमार बंसल मंगलवार को रेल बजट पेश करेंगे। हालांकि पूरे देश की नजर उनके बजट पर है, लेकिन चंडीगढ़ के लोगों के लिए इस बार का रेल बजट खास मायने रखता है। पवन बंसल जब से रेल मंत्री बने हैं तब से शहर का ऐसा कोई भी संगठन नहीं है जिसने रेल की मांग न की हो। किसी ने केरल के लिए तो किसी ने चेन्नई, नांदेड़ साहिब और पटना साहिब के लिए रेल मांगी है। चूंकि चंडीगढ़ में देश के कोने कोने से आए लोग रहते हैं और हर संगठन रेल मंत्री को नजदीक से जानता है। ऐसे में रेलमंत्री बंसल की परीक्षा देश के सामने तो है ही, वहीं वह शहर की मांगों को कितना पूरा कर पाते हैं यह तो मंगलवार को ही पता चलेगा।
विज्ञापन

धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने रेलमंत्री से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। केरला समाजम के अध्यक्ष डी राजू, तमिल संगठन के अध्यक्ष आर वेलु ने भी केरल और तमिलनाडु के लिए रेल चलाने की मांग की है। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा मिश्र और पूर्वांचल विकास महासंघ के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी का कहना है कि पूर्वांचल के लिए ट्रेन की मांग की गई है। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष एमबी साने की ओर से भी पश्चिम एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग की गई है। उधर सिख संगठनों ने नांदेड़ साहिब और पटना साहिब के लिए दबाव बनाए हैं।
कोटस...
पूरे देश के लिए बेस्ट रेल बजट होगा। चंडीगढ़ के लिए तो होगा ही। यहां तो काम भी शुरू हो चुके हैं। चंडीगढ़ से रेल भी चलेगी। उम्मीद है कि पिछले दस वर्षों में यह रेल बजट सबसे अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबी बहल, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, चंडीगढ़।
कोटस...
लोगों ने रेल मंत्री तक अपनी बातें पहुंचाई हैं। अब तो रेल मंत्री के ब्रीफकेस में बजट है। हम सभी को रेल बजट का इंजतार करना चाहिए। बहुत अच्छा बजट होगा।
प्रदीप छाबड़ा, पूर्व मेयर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें