फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...मुझे भी कोई बता रहा था कि रेल मंत्रालय मिल रहा है: बंसल

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 में माता का जागरण था। रात को पौने दस बजे केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री मंत्री पवन कुमार बंसल इस जागरण में पहुंचे। कार से उतरते ही उनके फोन की घंटी बजी और उनके चेहरे की मुस्कराहट ने बहुत से सवालों का जवाब दे दिया। उनके अंदाज से पता चल रहा था कि रविवार को शहर के सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोई नई और महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने वाली है। हालांकि बंसल ने ऐसी किसी भी संभावना से इंकार किया लेकिन इतना जरूर कहा कि उनको भी चंडीगढ़ के किसी कांग्रेसी नेता ने टीवी देखकर बताया है कि रेल मंत्रालय मिल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 में जागरण में पहुंचते ही बंसल ने माता के दर पर माथ टेका और आशीर्वाद लेने के बाद निकलने लगे। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह रविवार की सुबह शताब्दी से दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि दिल्ली की गर्मी का असर बंसल पर शनिवार को नहीं पड़ा। क्योंकि शनिवार को दिन भर दर्जन भर से ज्यादा कार्यक्रमों मेें शिरकत करने के बाद वह रात में कार्यक्रमों में पहुंच रहे थे। बंसल ने बताया कि उनको मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल की जानकारी मीडिया से ही मिल रही है। वह रविवार को दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। बंसल के साथ में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंन्दर सिंह लकी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें