फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख को मात दे सारेगामापा के टॉप-15 में पहुंचे तीन होनहार

Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई। देश के हर गली-मोहल्ले से सुरों के युवा सितारों की परख कर उन्हें मुंबई का मंच देने वाले जीटीवी ने संगीत के सबसे बड़े टैलेंट हंट हीरो सारेगामापा-2012 के टॉप 15 प्रतिभागियों के नामों की घोषणा कर दी है। अब इनके बीच ताज के लिए मुकाबला होगा। चुने गए युवा गायकों में देश के अलग-अलग राज्यों से 9 लड़के और 6 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन

मुंबई के पांच सितारा होटल द लीला... में शुक्रवार रात आयोजित शानदार समारोह में कार्यक्रम के एंकर और गायक जावेद अली ने चुने गए प्रतिभागियों की घोषणा की। इन गायकों को आडिशन देने वाले डेढ़ लाख युवाओं में से चुना गया है।
सारेगामापा-2012 में पंजाब के टैलेंट का दबदबा रहा। 15 में से तीन होनहार पंजाब से हैं। लुधियाना से शहनाज अख्तर, अर्शप्रीत कौर और बठिंडा के जसप्रीत शर्मा (जाजिया) ने अपनी आवाज से सभी जजों का दिल जीत लिया है। यह सिंगिंग शो हर शुक्रवार और शनिवार रात 9 बजे जीटीवी पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन


पिता के सपने को करना है साकार : शहनाज
अब दुनिया में पिता जी तो नहीं रहे, लेकिन सारेगामापा कांटेस्ट को जीतकर उनके सपने को पूरा करना है। यह कहना है लुधियाना निवासी शहनाज अख्तर का। उनके दादा काका खान से लेकर पिता दर्शन सिंह ने भी म्यूजिक में काफी नाम कमाया। गजल हो या फिल्मी गीत दोनों पर इनकी जबर्दस्त पकड़ है। सोनू निगम को फेवरेट गायक मानते हैं। कांटेस्ट में इन्हें साजिद वाजिद घराने में रखा गया है। स्कूली पढ़ाई इन्होंने मर्सी हार्ट स्कूल और आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है।

पापा के भरोसे ने पहुंचाया मुंबई : अर्शप्रीत कौर
मेरे पापा ही आज मेरी इस सफलता के सूत्रधार हैं। लुधियाना से मुंबई का सफर उनकी हौसलाअफजाई से तय हुआ है। यह कहना है लुधियाना निवासी अर्शप्रीत कौर का। अर्शप्रीत ने इससे पहले वायस ऑफ इंडिया सहित कई अन्य कांटेस्ट में अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का ध्यान खींचा। लता मंगेशकर को अपना रोल मॉडल मानने वाली अर्शप्रीत हिंदी फिल्मों में रानी मुखर्जी के लिए गाना चाहती हैं। उनके पिता गुरदीप सिंह भी म्यूजिक से जुड़े हैं।

गुलाम अली के मुरीद जसप्रीत शर्मा
गुलाम अली की गजल वही पलकों का झपकना... को जब बठिंडा के जसप्रीत शर्मा (जाजिया) ने गाया तो सभी उनके कायल हो गए। जाजिया म्यूजिक में एमए कर रहे हैं। पांच साल की उम्र से ही इन्होंने गायकी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें