फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से किसान की मौत हुई, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में सर्पदंश से किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर धान की फसल की सिंचाईं करने गया था। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शेरपुर में किसान सुभाष (30 वर्ष) शनिवार को रात धान की फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर गया था। सिंचाई करते समय खेत में किसान युवक को सांप ने काट लिया। सांप काटने पर जब किसान की हालत बिगड़ी तो वह सबसे पहले घर की ओर दौड़ा। घटना की जानकारी अपनी पत्नी तारावती को दी। सर्पदंश के काटने की सूचना पर परिवार में हडकंप मच गया। परिजन उसे उपचार को ले जाने लगे तो वह बेहोश हो गया । गांव के चिकित्सक को दिखाया तो उसने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर पुलिस पहुुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की तो इसी दौरान एक ग्रामीण ने किसान के शरीर में कुछ हरकत महसूस की। घर के लोगों को जानकारी दी। शरीर में जान मालूम पड़ने पर परिजन झाड़फूंक वालों के पास ले गए। जहां झाड़ फूंक का उपचार शुरू कर दिया। पर उसे बचाया नहीं जा सका। किसान के परिवार में ल्पत्नी औबर तीन वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें