फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कांशीगिरि महाराज के 80वें वार्षिकोत्सव का आगाज

विज्ञापन
09jjrp32- श्री कांशी गिरि मंदिर के वा​र्षिकोत्सक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शक्तिपीठ मंदिर बाबा कांशीगिरि महाराज के 80वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनीष बंसल ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। पुजारी पवन कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर बाबा के पावन डंडे का पुष्पाभिषेक भी किया गया।
विज्ञापन

देश विभाजन से पहले से चली आ रही भाद्रपद मास की त्रयोदशी पर दंगल आयोजित करने की परंपरा को भी कायम रखा गया। मंदिर प्रांगण में युवाओं की कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विजेता पहलवान को मंदिर समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।
मंदिर समिति के संरक्षक नरेंद्र मदान ने बताया कि गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाबा के प्राचीन डंडे की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर मंदिर पहुंचेगी। इसमें अघोरी नृत्य विशेष आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें