फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग की वार्षिक मरम्मत के लिए 17.81 लाख का बजट

विज्ञापन
08jjrp27- सिविल अस्पताल की बि​ल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
झज्जर।शहर के नागरिक अस्पताल में होने वाले छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए विभाग ने राशि तय कर दी है। सालभर के लिए इस बार 17.81 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह राशि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को मरम्मत कार्यों के लिए दी गई है, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने अस्पताल की वार्षिक मरम्मत को लेकर ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


हर साल वित्तीय वर्ष के दौरान नागरिक अस्पताल में होने वाली छोटी-मोटी मरम्मत के लिए बजट तय किया जाता है। यह बजट स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को दिया जाता है ताकि पूरे वर्ष भवन की आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर कराए जा सकें। इसमें खिड़की, दरवाजे, नल, पाइपलाइन सहित अन्य छोटे-मोटे मरम्मत कार्य शामिल होते हैं। इससे अस्पताल प्रशासन को नियमित रखरखाव में कोई परेशानी नहीं आती, क्योंकि बजट पहले से उपलब्ध होता है।

इसी क्रम में सीएचसी ढाकला का भी वार्षिक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने अलग से टेंडर लगाए हैं, जिस पर 9.65 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। सीएचसी की ओर से भेजी गई मांगों के अनुसार मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के जेई सतीश कुमार ने बताया कि नागरिक अस्पताल की वार्षिक मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा भेजी गई मांगों के अनुसार ही पूरे वर्ष छोटे-मोटे मरम्मत कार्य कराए जाते हैं, जिससे सुविधाएं सुचारु बनी रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें