जींद। साइबर ठगों ने सेवानिवृत फौजी के बैंक खाते से सात लाख 73 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
श्याम नगर निवासी पवन ने बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। उनका बरवाला एचडीएफसी बैंक में खाता है। 27 नवंबर को वह जमीन की पेमेंट देने लिए बैंक से रुपये निकलवाने गए थे। जब उन्होंने अपने बैंक खाते से आरटीजीएस की कोशिश की तो उन्हें पता चला कि खाते से सात लाख 73 हजार 309 रुपये निकाले गए हैं।
बैंक खाते से नवंबर में राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। इसके लिए यूपीआई का प्रयोग किया गया था। जबकि उन्होंने न एटीएम को चालू किया है और न ही नेट बैंकिंग की हुई है। राशि खाते से ट्रांसफर होती रही लेकिन उनके पास कोई मैसेज नही आया। पूर्व फौजी ने आरोप लगाया कि किसी बैंक कर्मी की मिलीभगत से उसके खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। संवाद