फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 घंटे में 70.8 मिमी बारिश से बढ़ी ठंड, कॉलोनियों में जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
-फोटो 91 : सेक्टर-2 में सड़क पर बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में पिछले 30 घंटे के दौरान हुई 70.8 एमएम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश से फिलहाल फसलों को नुकसान की आशंका नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। बरिश के कारण झज्जर का अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
वीरवार और शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हुआ, लेकिन शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई। कई कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। जलभराव के कारण सड़कों के गड्ढे पानी में डूब गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।

-फोटो 91 : सेक्टर-2 में सड़क पर बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

-फोटो 91 : सेक्टर-2 में सड़क पर बने गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें