फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

315 करोड़ से मिलेगी हर परिवार को बिजली

Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
hamirpur
विज्ञापन
उजनेड़ी गांव में खंभे से तार नदारत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की सौभाग्य योजना के जरिए हर घर को बिजली देने की योजना है। इसमें जिले में 315 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सौभाग्य योजना गांव से दूर खेतों में डेरा बनाकर रह रहे लोगों के  लिए मददगार साबित होगी। बिजली देने का काम पावर कारपोरेशन पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से होगा।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में जिले को शामिल किया गया था। उस समय जिले में 575 गांवों का विद्युतीकरण किया जाना था। तब इस काम की जिम्मेदारी ब्राइट लाइट कंपनी ने ली। लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी बमुश्किल 30 गांव ही संतृप्त हो सके हैं। कंपनी को उच्चाधिकारी चेतावनी भी दे चुके हैं। इसके बावजूद कंपनी ने तेजी नहीं पकड़ी। अब पं. दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना से प्लान तैयार किया गया है। इसमें गांवों सहित सभी 739 मजरों को शामिल किया गया है।


तमाम गांवों में ग्रामीण जुगाड़ से बिजली जला रहे हैं। सुमेरपुर ब्लाक के उजनेड़ी गांव में आधे से अधिक हिस्सा अभी भी जुगाड़  से बिजली का उपयोग कर रहा है। ग्रामीण शत्रुघन, अवधेश, अनीत कहते हैं कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से ठेकेदार ने गांव में खंभे तो गड़वा दिए पर लाइन और ट्रांसफार्मर रखवाने का काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें