फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने सोने पर लगाया निशाना

Sun, 19 Nov 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
20- शूटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आए आदित्य सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता में आदित्य ने राइफल से सोने पर निशाना साधा। वापस लौटने पर आदित्य का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अलीगढ़ से वापस लौटे आदित्य को बधाई देने के लिए खिलाड़ियों का तांता लगा रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने आदित्य को उसकी सफलता पर बधाई दी। आदित्य चौधरी
विज्ञापन



गजराज सिंह इंटर कालेज टिलिंया का छात्र है। कालेज के प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह ने छात्र को आगे की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आदित्य ने राइफल से निशाना साधकर 200 मे से 165 अंक अर्जित किए। आदित्य ने बताया कि उसके पिता रामनरेश किसान हैं। खेती किसानी कर वह उसको पढ़ाने के साथ ही निशानेबाजी की इस विधा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आदित्य की इस कामयाबी से खुश जिला क्रीडा प्रभारी अनुसूइया दीक्षित ने बताया कि आदित्य का चयन पुणे में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होेंने कहा कि निरंतर अभ्यास से आदित्य ने इस मुकाम को पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें