फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी 3005 पोलिंग पार्टियां

Fri, 17 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सीएसएन डिग्री कॅलेज में तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। जिले की आठ विधानसभाओं में 19 फरवरी को होने वाली वोटिंग के लिए 18 फरवरी को मुख्यालय स्थित दो स्थलों से 3005 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों में 13 हजार 222 कार्मिक शामिल होंगे। शुक्रवार देर शाम तक इनकी रवानगी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रशासनिक अधिकारी जुटे रहे। मतदान के दिन जिले के कुल 28 लाख वोटर अपने मतदाधिकारी का प्रयोग करेंगे।  
विज्ञापन


जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए 18 फरवरी को सीएसएन व आईटीआई परिसर से पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि मतदान कराने के लिए रिजर्व सहित 13,222 कार्मिक लगाए गए हैं व 549 माइक्रोआब्जर्वर, 191 सेक्टर, 19 जोनल व 13 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

विधानसभा सवायजपुर में 12 टेबिल, शाहाबाद में 11, हरदोई में 12, गोपामऊ में 10 व सांडी में 20 टेबिल लगाई जाएंगी। संडीला, बालामऊ व बिलग्राम मल्लावां के लिए 14-14 टेबिल लगाई जाएंगी। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि रवानगी स्थलों पर विधानसभावार बूथ एवं बस की जानकारी संबंधी सूचना प्रमुख द्वारों पर एवं प्रांगण के विभिन्न स्थलों पर चस्पा रहेंगी।
विज्ञापन


जिससे मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। पीठासीन अधिकारी संबंधित रिटर्निंग आफीसर से अपनी पार्टी के ड्यूटी आर्डर एवं अन्य निर्वाचन सामग्री प्राप्त करेंगे व अपनी पार्टी को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट समस्त तैयारी पूर्ण होने की दशा में अपनी-अपनी पार्टियों को बसों में बैठाकर उनके मतदान केंद्र के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें