फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 23 युवा शाॅर्टलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा के प्रांगण में अप्रेंटिसशिप/रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्राचार्य जीतपाल ने बताया कि रोजगार मेले में एजटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया। इस अप्रेंटिसशिप/रोजगार मेले में आईटीआई के पासआउट लगभग 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कुल 23 छात्र-छात्राओं को कंपनी प्रतिनिधियों ने अप्रेंटिसशिप/रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया।
विज्ञापन


संस्थान में आवेदकों को बताया गया कि मेले में भाग लेने से उन्हें कंपनी में सीधे काम करने का अवसर मिलेगा। नए कौशल विकसित करने के लिए सरकारी मानकों के अनुसार मासिक मानदेय यानी सीखने के दौरान कमाने का अवसर भी मिलेगा। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण के बाद रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें