फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने प्रेमी के घर काटा हंगामा, शादी की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में शनिवार को देर रात एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की मांग करने लगी। प्रेमी युवक के परिजनों ने एतराज जताया तो युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया। शोर शराबा सुन मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए और युवती को समझाने का प्रयास किया। युवती के परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन युवती मानने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

सरायतरीन निवासी एक युवक का एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ समय पहले प्रेमी युगल के परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों के मिलने पर पाबंदियां लगा दी गईं। इसके बाद प्रेमी युगल छुप कर मिलने लगे। लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मिलना जुलना बंद हो गया। लेकिन शनिवार को देर रात अचानक वह प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका ने शादी करने की बात कही तो प्रेमी के परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के परिजनों ने युवती को शादी का आश्वासन दे उसके परिजनों के साथ भेज दिया। युवती के हंगामे की चर्चा नगर में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें