फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1917 विद्यालयों ने अपलोड नहीं की इको क्लब की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन लाइफ के तहत माध्यमिक विद्यालयों में इको क्लब का नोटिफिकेशन अपलोड किया जाना है। इसमें जिले के 1917 विद्यालयों ने इसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की है। जिले की प्रगति कम होने के कारण स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने डीआईओएस व बीएसए को पत्र भेजा है। इसके बाद विभाग ने सभी विद्यालयों को चेतावनी जारी करते हुए मांगी गई सूचना को अपलोड करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार जिले के कुल 2942 विद्यालयों में इको क्लब की सूचना अपलोड करनी है। लेकिन कई आदेशों के बाद भी अब तक सिर्फ 1025 विद्यालयों की ओर से ही मांगी गई सूचना पोर्टल पर अपलोड की है। बचे हुए 1917 विद्यालयों की ओर से सूचना अपलोड नहीं की गई है।
इन विद्यालयों में सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में डेटा अपलोड न करने की वजह से विभाग की प्रगति रिपोर्ट खराब हो रही है। उधर इको क्लब नोटिफिकेशन अपलोड न होने से कैंपस में पौधरोपण और हरित गतिविधियों, वेस्ट मैनेजमेंट एवं प्लास्टिक-फ्री स्कूल अभियान, जल संरक्षण और ऊर्जा बचत सहित छात्राें की पर्यावरणीय जागरुकता से जुड़ी गतिविधियां अपडेट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



जिन विद्यालयों ने पोर्टल अपडेट नहीं किया है, उन्हें तत्काल इको क्लब नोटिफिकेशन अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर संबंधित प्रधानाचार्य व प्रबंधन के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें