फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या बताकर किसान क्रांति यात्रा के लिए किया जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर किसान क्रांति यात्रा में अधिक से अधिक किसानों को शामिल कराने के लिए चर्चा की। किसानों को जोड़ने के लिए नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में किसानों को किसान क्रांति यात्रा के बारे में अवगत कराने के लिए आयोजित की गई नुक्कड़ सभा में कहा गया कि संगठन के द्वारा किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, मुफ्त में नलकूप कनेक्शन, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, मासिक पेंशन दिलाने, कृषि यंत्र को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने समेत तमाम मुद्दों को उठाते हुए किसानों से जनसंपर्क किया और अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए 23 सितंबर से हरिद्वार से दिल्ली प्रस्थान करने वाली किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर धनारी, मानकपुर की मढ़ईयां, दिनौरा और मुड़ैना में जनसंपर्क किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव, जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, महामंत्री संजीव यादव, मुकेश यादव, अमर सिंह राजपूत, मनवीर सिंह, जीतपाल, नरेश शर्मा, आदि उपस्थित रहे। वहीं संभल के गांव भारतल मदापुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शिशुपाल सिंह के आवास पर बैठक की। इसमें किसानों से किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने की अपील की गई। जिला प्रमुख महासचिव संजीव चौधरी ने कहा यह सरकार से आरपार की लड़ाई होगी। किसानों की सभी जायज मांगे सरकार को तुरंत मान लेनी चाहिए। इस मौके पर सुधीर सिंह, अजब सिंह, जगतपाल, भूरे सिंह, सतवीर, राजपाल, रविंद्र, पप्पू, ब्रजपाल, मोहम्मद रिहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें