बहादुरगढ़। जाखोदा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से छुटकारा मिलेगा। गांव में 1 करोड़ 65 लाख रुपये के पेयजल प्रोजेक्ट का शुभांरभ किया गया है। विधायक राजेश जून ने शनिवार को गांव के जलघर में वाटर स्टोरेज टैंक निर्माण व विभिन्न क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य की शुरुआत कराई। इस मौके पर सरपंच राजबीर दलाल व ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विधायक राजेश जून ने बताया कि ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से पेयजल की समस्या को लेकर जलघर में पानी की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने तथा कई स्थानों पर नई पाइपलाइन डालने की मांग की जा रही थी।
जनहित को ध्यान में रखते हुए इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दिलाकर आज उनका शुभारंभ कर दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
जून ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा की नायब सरकार के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
-फोटो 95 : जाखोदा में पेयजल प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। स्रोत स्वयं