फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

विज्ञापन
15jjrp05- झज्जर। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन करते हुए अ​धिवक्ता। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई है। दो अधिवक्ताओं ने चुनाव को लेकर शनिवार को अपना नामांकन कराया है। अब बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं की संख्या 16 हो गई है। 17 फरवरी को अब चुनाव के नामांकन वापिस और छंटनी की जाएगी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन झज्जर में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर नामांकन किया गया है। इस दौरान पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। पहले दो दिनों में 14 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया था। शनिवार को दो अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इसमें प्रधान पद के लिए अजीत सोलंकी और सह सचिव पद के लिए अजय यादव ने अपना नामांकन किया है।

इन अधिवक्ताओं ने किया नामांकन
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। 13 से 15 फरवरी तक 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल कराया है। इसमें प्रधान पद के लिए छह अधिवक्ताओं, उपप्रधान पद के लिए दो अधिवक्ताओं, सचिव पद के लिए तीन, सह सचिव पद के लिए तीन और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल कराया है। प्रधान पद के लिए भावेश यादव, दीपक गोयल, यशपाल सैनी, कुलभूषण भारद्वाज, अजय डागर व अजीत सोलंकी, उपप्रधान पद के लिए कर्मबीर सिवाच व संजय काहड़ी, सचिव पद के लिए बिजेंद्र रंगा, दीपक खत्री व ऋषि अहलावत, सह सचिव पद के लिए राहुल, सुधीर व अजय यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए रितेश व सुमित ने नामांकन दाखिल कराया है।
विज्ञापन


वर्जन
बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। 16 अधिवक्ताओं ने पांच पदों के लिए नामांकन किया है। अब 17 फरवरी को नामांकन की छंटनी और नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। इसके बाद चुनाव की आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 28 फरवरी को बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

आरके वर्मा, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक, बार एसोसिएशन झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें