संभल। भारत स्वाभिमान न्यास की बैठक शंकर इंटर कालेज परिसर में आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने स्वामी रामदेव के स्वदेशी अपनाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि और न्यास की प्रांतीय समिति के प्रभारी विपिन बिहारी ने कहा कि स्वामी रामदेव ने स्वदेशी अभियान को रफ्तार दी है। इस अभियान को अगर हमने मिलकर सफल बनाया तो युवाओं को रोजगार मिलेगा।
बैठक में विपिन बिहारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की जो योजनाएं स्वामी रामदेव ने चलाईं हैं, उनको जन-जन तक पहुंचाने के लिए जुटना होगा। पूर्व सभासद अनिल कुमार ने कहा कि हम सबको देश की अखंडता मजबूत करने के लिए लोगों को योग और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। न्यास के जिला प्रभारी दयाशंकर आर्य ने कहा कि देश समेत दुनिया में स्वामी रामदेव ने योग की अलख जगाई। लोगों को योग के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम किया। संचालन सभासद राजकुमार श्रीमाली ने किया। बैठक में नवीन अग्रवाल, हर्षित शर्मा, महेंद्र मदान, हरिशंकर चंद्रा, देवेंद्र सागर, राकेेश भारद्वाज, नवनीत गर्ग, शोभित शास्त्री, विनिता गुप्ता, मंजू रानी, सुमनलता, निशा, प्रतिज्ञा गर्ग, करूणा व नम्रता सिंघल आदि मौजूद रहे।