फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल शहर में 120 टन कूड़ा हो गया जमा

विज्ञापन
17jjrp02- नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर धरना देते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर परिषद परिसर में धरना दिया।
इस हड़ताल के कारण शहर के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और बाजारों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। शहर में लगभग 120 टन कूड़ा जमा हो गया है। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी 12 दिन से हड़ताल पर हैं। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चांवरिया ने की। मंच संचालन इकाई सचिव विकास उज्जैनवाल ने किया।
विज्ञापन

रिटायर कर्मचारी संघ से रमेश जाखड़ और रामेश्वर बिरधाना ने समर्थन दिया। आशा वर्कर प्रधान किरण और किसान सभा से रमेश फोगाट भी मौजूद रहे। डॉ. नरेश दलाल और सर्व कर्मचारी संघ से जिला प्रधान रामबीर ने भी अपना समर्थन दिया। धरने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष जिले सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिला सचिव गौरव, लेखा परीक्षक कृष्ण, सलाहकार सुरेश, सह सचिव बबली, महिला उप प्रधान कमलेश, मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा, सुमित्रा, सीमा और अंजू भी उपस्थित रहे।

17jjrp02- नगर परिषद कार्यालय में मांगों को लेकर धरना देते सफाई कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें