फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से निमोनिया की चपेट में आए 10 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ठंड के साथ बुखार व निमोनिया के मामले बढ़े हैं। शुक्रवार को डॉक्टरों की जांच में 10 बच्चे निमोनिया का शिकार पाए गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में दोपहर तक 906 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, तेज बुखार के अलावा निमोनिया के 213 मरीज पहुंचे। इसमें फिजीशियन शातंनु निगम ने मरीजों को देखा। उन्होंने बताया कि ठंड के बढ़ते ही जुकाम, बुखार, खांसी व बुखार के अलावा निमोनिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
इसमें सर्दी से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक हैं। 10 मरीजों में दो की निमोनिया में अधिक दिक्कत होने पर उन्हें बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सर्दी में बच्चों समेत बुजुर्गों का अधिक ध्यान रखें। बाहर निकलते समय पूरे शरीर को ढक की बाहर निकलें, अन्यथा बीमार होते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें