फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM और गृहमंत्री के गढ़ में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पर युवक की हत्या: BJP बोली- शव पर किया डांस

Sun, 17 Sep 2023 02:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाने क्षेत्र में एक युवक की ओर से 'हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने पर पांच बदमाशों ने युवक की बेदर्दी और बेहरहमी से निर्मम हत्या कर दी।
विज्ञापन
ग्राफिक्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार थाने क्षेत्र में एक युवक की ओर से 'हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाने पर पांच बदमाशों ने युवक की बेदर्दी और बेहरहमी से निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हैवान आरोपियों ने युवक के शव पर जमकर नाचे। प्रदेश में ऐसी घटना अपराधियों के तालिबानी सोच और मानसिकता को बयां करती है। मामले में परिजनों और सिख समाज की ओर से थाने का घेराव और धरना प्रदर्शन किए जाने पर पुलिस ने एक नाबालिग सहित 5 पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज के जिले में इस घटना ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खुलकर रख दी है। 

विज्ञापन


सिख समाज के 32 वर्षीय युवक मलकीत सिंह अभिनेता सनी देओल की बॉलीवुड फिल्म 'गदर-2' देखकर आया था। इस दौरान उसने उत्साह में 'हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगा रहा था। इस पर पांच बदमाशों को मलकीत का ये नारा लगाना नागवार गुजरा। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेदर्दी और बेहरहमी से हत्या कर दी। 
 

मृतक के परिजनों का ढांढस देते बीजेपी नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीजेपी ने खोला मोर्चा 
इस घटना को लेकर बीजेपी ने भूपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने और हत्या की ये बड़ा मुद्दा मिलने पर बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय और बृजमोहन अग्रवाल ने आज रविवार को परिजनों से मुलाकात की। दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस देते हुए मामले में आरोपियों को फांसी की सजा देने, मामले की फास्ट ट्रैक में सुनवाई कराने की मांग की है। वहीं कांग्रेस सरकार से परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की भी मांग की है। 

मृतक युवक मलकीत सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'प्रदेश में कानून व्यवस्था ताक पर'
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने के कारण युवक की हत्या की गई है। युवक मलकीत सिंह की हत्या बेदर्दी और बेहरहमी से की गई है। एक निर्दोष युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्या की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। साव ने कहा प्रत्यक्षदर्शियों से और परिजनों से बातचीत हुई है। घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली गई है। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। साव ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जिस जिले से मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आते हैं, उस जिले में एक 32 वर्षीय निहत्थे युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। इससे साफ पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में जंगलराज चल रहा है।

पीड़ित परिवार को मिले न्याय, दोषियों पर हो कार्रवाई
साव ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। जितने भी दोषी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस प्रशासन को 8 लोगों का नाम बताया है। उन सभी के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य और सहज घटना नही है। लोग बता रहे हैं कि युवक की हत्या के बाद हत्या करने वाले अपराधी शव के ऊपर नाच रहे थे। यह घटना इन अपराधियों की तालिबानी सोच और मानसिकता को दिखाता है। 

 

धरने पर बैठे पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा पीड़ित परिवार के साथ
अरुण साव ने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है। मलकीत सिंह के परिवार को न्याय मिले, इसके लिए हम पूरी ताकत से हर सम्भव मदद करेंगे। 




50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग
साव ने कहा कि माध्यमवर्गीय परिवार के युवक की हत्या हुई है। कांग्रेस सरकार में गरीबों की हत्या उनके साथ अन्याय आम बात हो गई है। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दें। मृतक के  छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनकी परवरिश कैसे होगी? इसलिए परिवार के सदस्य को सरकार नौकरी दें। मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में फैसला हो। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। 
 
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
रातभर टेंट लगाकर दिया धरना
इसके पहले घटने के दिन सुबह से लेकर रातभर थाने के सामने ही टेंट लगाकर धरना दिया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने शनिवार की शाम को अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कहा जब तक शासन प्रशासन उनकी मांग नहीं मानती, वो यही धरना स्थल में बैठे रहेंगे। इसके बाद उनके साथ सभी लोग पूरी रात धरने पर बैठे रहे। वहीं पर खाना भी खाया। इस दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल भी पहुंचे। प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि भिलाई पिछले 5 सालों में अपराध का गढ़ बन गया है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं। एटीएम लूटे जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन राजनेताओं के दबाव आकर गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई की बजाय उनके आवभगत में लगी हुई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें