सीतापुर थाना पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने सीतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह अपने किसी काम से राधापुर सोसाइटी गई थी। वहां से जान-पहचान के व्यक्ति राजू बेक ने घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद वह राजू बेक की बाइक पर बैठकर आ रही थी।
पीड़िता ने बताया कि राजू बेक उसे घर न लाकर बनेया नर्सरी की ओर ले गया। वहां राजू बेक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद राधापुर बैरियर के पास पीड़िता को छोड़कर वह फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामल की जांच शुरू की। पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी राजू बेक (35) ने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया।