फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने वैन में मारी टक्कर, नौ लोग घायल; सभी जा रहे थे किसान मेला देखने

Thu, 15 Feb 2024 06:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने वैन में पीछे से टक्कर मार दी।  हादसे में नौ  लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।.
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर तानाखार के पास कटघोरा की तरफ आ रही वैन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार लगभग नौ महिलाओं समेत बच्चों को गंभीर चोंटे आई हैं। वहीं, बोलेरे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और वाहन से घायल लोगो को बाहर निकाला। सभी घायलों को डायल 112 व 108 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। ओवरटेक करने के चलते बोलेरो अनियंत्रित होकर वैन से टकरा गई। स्थानीय लोगों का के मुताबिक,  कुछ महिलाओं को गंभीर चोट आई है। वहीं, दो बच्चों को हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का कटघोरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।  वहीं, जिनकी हालात गंभीर है, उन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल महिलाएं बचरा पोंडी गांव की है। सभी किसान मेला देखने आ रहे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें