फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: पत्नी की डिलीवरी कराकर लौट रहा था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत

Thu, 25 Jan 2024 09:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में डिलीवर के बाद पत्नी को वापस घर ला रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौते के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में अपनी पत्नी का डिलीवरी कराकर घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर मोड़ के पास जा गिरी। इस दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घर में खुशी का माहौल मातम में बदला गया। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, महेंद्र कुमार खैरवार अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर डिलिवरी के लिए सिवनी के प्राथमिक स्वस्थ केंद्र लेकर गया हुआ था। उसकी पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी होने पर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। गुरुवार को बच्चा और पत्नी को घर ले जाने के लिए महेंद्र कुमार खैरवार ने ऑटो बुलाया था, जिसमें उसकी पत्नी और परिजनों को ऑटो में आने की बात कहकर, वह अपने बाइक में अकेले आगे घर जाने के लिए निकल गया।

वहीं, ऑटो से पीछे आ रहे परिजनों ने देखा कि महेंद्र कुमार खैरवार सड़क किनारे जमीन में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है और सिर पर गंभीर चोट आई है। तुरंत ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें