फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में चालक की मौके पर मौत; दोस्त गंभीर रूप से घायल

Mon, 13 May 2024 09:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल के पास सोमवार की शाम को एक तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सोमवार की शाम को एक तेज रफ्तार केटीएम वाहन चालक लिंगेश्वर (20) पुत्र सदा अपने दोस्त को लेकर आड़ावाल से नगरनार की ओर जा रहा था। अचानक से ओरना कैंप के पास सड़क पर बने डिवाइडर से बाइक टकरा गई। हादसे में लिंगेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें