बच्चों के गलत रवैया को सुधारने के लिए परिजनों के द्वारा दी जाने वाली नसीहत के उल्टे परिणाम सामने आ रहे हैं। सीएसईबी कॉलोनी स्थित बीकन स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने इसी चक्कर में फांसी लगा ली। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
घटना रविशंकर नगर की है 15 वर्षीय अतुल राठिया ने अपने घर पर फांसी लगा ली। मृतक सीएसईबी बीकन स्कूल में नवमी का छात्र था। मृतक के पिता ने बताया कि रात्रि को अतुल विलंब से घर लौटा था जिस पर उसे नसीहत दी गई थी। अगली सुबह उसके नहीं उठने पर इस मामले की जानकारी हुई।
मृतक के पिता राय सिह राठिया ने बताया कि उसके दो बेटे है कुलदीप बड़ा बेटा है दूसरा नम्बर का मृतक अतुल था वो ड्राइवरी का काम करता है और किसी काम से रायगढ़ गाड़ी लेकर गया हुआ था देर रात वापस लौटा जहां सुबह उठने पर उसे पता चला कि कुलदीप फांसी पर लटका हुआ था इसके बाद चिक पुकार मच गया और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कुलदीप को जिंदा समझ तत्काल उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक आकाश शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिता ड्राइवर है और मां दूसरे के घर झाड़ू पोछा लगाकर दोनों बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।