तमनार थाना क्षेत्र में के हुकराडीपा चैक के पास रविवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में मधु बगरती (33) निवासी झारसुगडा ओडिसा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
परिजनों से बात कर रहा था मधु
बताया जा रहा है कि मधु बगरती तमनार क्षेत्र में रहते हुए गाड़ी चलाने का काम करता था। वह अपनी गाड़ी को खड़ी कर सड़क किनारे अपने परिजनों से वीडियो कॉल कर बात कर रहा था, तभी तमनार से डोंगामहुआ की तरफ जा रही ट्रेलर ने टक्कर मार, जिससे उसकी मौत हो गई।
मौके पर जुट गई भारी भीड़
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना के गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतक के परिजनों के आने के बाद ही शव को उठाने की जिद पर अड़ गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से आये दिन इस तरह की घटना घटित हो रही हैं।
आरोपी चालक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से भागने की फिराक में थे, जिसे गांव के ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़कर तमनार पुलिस के हवाले कर दिया है।