फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नदी में फिसलकर डूबने से युवक की मौत, मामा के घर आया था घूमने; परिवार में पसरा मातम

Sat, 04 May 2024 10:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत होने के बाद परिवार में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में रहने वाला युवक अपनी मां के साथ अपने नैनिहाल में घूमने के लिए आया हुआ था। लेकिन शनिवार की दोपहर को घर से कुछ मीटर की दूरी में शौच के लिए गया हुआ था, जहां पैर फिसलने से नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर का पता चलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि छिंदगांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर (22) अपनी मां प्यासी ठाकुर के साथ ननिहाल खोरखोसा आया हुआ था। शनिवार की दोपहर को शौच के लिए मारकंडी नदी गया था। इस दौरान फिसल कर नदी में गिर पड़ा। जिससे वो पानी में डूब गया। पानी से बाहर नहीं आने के कारण उसकी मौत हो गई, जहां पुलिस ने शव को बरामद करते हुए परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें