कबीरधाम जिले की एक निजी गुड़ फैक्ट्री में श्रमिक की मौत हो गई है। यह श्रमिक फैक्टरी में काम कर रहा था। इसी दौरान चरखा मशीन में दबने से उसकी मौत हो गई है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, श्रमिक संतोष (40) पुत्र ईतवारी मरकाम मध्यप्रदेश राज्य के जिला मंडला, थाना मोतीनाला, गांव मेडस जैतपुरी का रहने वाला था। वह कवर्धा थाना क्षेत्र के ग्राम लिमो स्थित नारायणी गुड़ उद्योग में बीते कई माह से काम कर रहा था। शाम के समय काम करने के दौरान वह बुरी तरह से चरखा मशीन में फंस गया। मौके पर अन्य श्रमिकों ने मशीन से निकाला व अस्पताल लेकर गए, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने मामले की जांच व मुआवजा की मांग की है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना उत्पादन कबीरधाम जिले में होता है। इस वर्ष करीब 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की फसल लगाई गई। यहां दो सहकारी शक्कर कारखाना है। इसके अलावा 200 से अधिक निजी गुड़ फैक्ट्री है। निजी गुड़ फैक्ट्री में ज्यादातर श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्यप्रदेश के रहते