फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide in Janjgir Champa: मजदूर ने प्लांट के अंदर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Aug 2023 12:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में प्लांट के अंदर एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केएसके पावर प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुलमुला थाना क्षेत्र में स्थित केएसके पावर प्लांट के अंदर भूविस्थापित मजदूर अजय साहू ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद प्लांट प्रबंधक और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में रहने वाला अजय साहू केएसके पावर प्लांट में इलेक्ट्रीशियन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। रोजाना की तरह वह अपने घर से प्लांट में काम करने के लिए गया हुआ था। उसका मंगलवार सुबह सीसीआर बिल्डिंग के स्विच गियर रूम में फांसी पर लटकता हुआ शव मिला। इसके बाद काम कर रहे अन्य मजदूर साथियों ने घटना की जानकारी प्लांट प्रबंधन को दी।

साथ ही मुलमुला थाना पुलिस को भी पूरे घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मजदूर अजय साहू के पास से अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। किस कारण से मजदूर ने यह कदम उठाया है यह अभी अज्ञात है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर प्लांट पहुंचे हुए हैं। विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें