फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दर्दनाक हादसा: बिल्ली को बचाने के दौरान पाइप लाइन से टकराई बाइक, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

Tue, 29 Aug 2023 11:23 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

रास्ते पर आई बिल्ली को बचाने के दौरान बाइक सवार दो भाई हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में बिल्ली को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पाइप लाइन से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों में से एक की मौत हो गई। वहीं, एक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर रक्षाबंधन के लिए खरीददारी करने कोरबा जा रहे थे। मौके पर पहुंची दर्री थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाकी मोगरा बनवारी बस्ती निवासी अजय चौहान और उसका बड़ा भाई संजय चौहान दोनों बाइक पर सवार होक रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने कोरबा आ रहे थे। इस दौरान दर्री लाटा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हो गए, जहां अजय चौहान की मौके पर मौत हो गई। वहीं, संजय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

मृतक के रिश्तेदार शिव चौहान ने बताया कि घायल संजय ने बताया कि दोनों भाई बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान अचानक बिल्ली ने सामने से सड़क पर आ गई, जिसको बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पाइप लाइन से टकरा गई। हादसे में अजय के सिर पर गंभीर चोट लगने के चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, संजय घायल हो गया। राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करया गया है। मृतक अजय चौहान एनटीपीसी ठेका कंपनी में चपरासी के पद पर पदस्थ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें