बोधघाट थाना क्षेत्र के करकापाल गांव में मंगलवार की शाम को एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि अब तक महिला की शिनाख्त नही हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि करकापाल के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे कि उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में महिला के बारे में पूछताछ किया जा रहा है, लेकिन महिला का कोई भी सुराग नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस सभी थाना क्षेत्र में महिला के बारे में पतासाजी किया जा रहा है।