फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: विष्णुदेव साय सरकार के छह महीने पूरे; सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा #संवर_रहा_छत्तीसगढ़

Thu, 13 Jun 2024 07:05 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh News; Vishnudeo Sai government: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार के गुरुवार को 6 महीने पूरे हो गये। इस पर बीजेपी छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया में हैशटैग अभियान  #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ टॉप ट्रेंडिंग कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh News; Vishnudeo Sai government: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सरकार के गुरुवार को 6 महीने पूरे हो गये। इस पर बीजेपी छत्तीसगढ़ का सोशल मीडिया में हैशटैग अभियान  #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ टॉप ट्रेंडिंग कर रहा है। समूचे छत्तीसगढ़ से आम लोगों का इसे समर्थन मिल रहा है। लोग उत्सुकतापूर्वक विष्णु सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स को सोशल मीडिया के सारे प्लेटफॉर्म में पोस्ट और शेयर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस हैशटैग पर X में अब तक मात्र दो घंटे में 30 हजार से ज्यादा पोस्ट हो चुके हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस ट्रेंड के जरिये भाजपा कार्यकर्ता विष्णु सरकार के 6 महीने के कामकाज का जमकर प्रचार-प्रसार कर कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं पर आधारित फोटो, वीडियो और ग्राफिक्स को जमकर शेयर कर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि केवल छह महीने की विष्णु सरकार में मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को सरकार ने प्राथमिकता से पूरा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग में खुशहाली आई है। सरकार की महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता के दाम बढ़ाए जाने, 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति पर आधारित फोटो, वीडियो और ग्राफिक्स को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। सुशासन की सरकार में छत्तीसगढ़ संवर रहा है और आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें