फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: सीएम योगी बोले- कांग्रेस समस्या देती है, भाजपा करती है समाधान, बघेल सरकार में हुए जमकर घोटाले

Sun, 21 Apr 2024 01:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

यूपी के सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तो आराध्य श्रीराम का ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है, मै यहां आया हूं। छत्तीसगढ़ को अपनी पहचान दिलाने का काम किया गया है, आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
विज्ञापन
राजनांदगांव में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ तो आराध्य श्रीराम का ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है, मै यहां आया हूं। छत्तीसगढ़ को अपनी पहचान दिलाने का काम किया गया है, आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भाजपा सरकार में बना। कांग्रेस सरकार अयोध्या में ये काम नहीं करा सकती थी, राम मंदिर नहीं बना पाई कांग्रेस। योगी आदित्यनाथ ने कहा की कांग्रेस के लोग कहते थे राम हैं ही नहीं। योगी आदित्यनाथ ने कहा भूपेश बघेल ने शासनकाल में गोबर घोटाला, शराब घोटाला कर डाला। घोटाला कर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, लव जिहाद की घटना को पूरी छूट दे दी गई थी, भुवनेश्वर साहू ने लव जिहाद का विरोध किया था। यहां की जनता ने भुवनेश्वर साहू को याद करते हुए उनके पिता ईश्वर साहू को विधायक बनाया और श्रद्धांजलि दी।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा की छत्तीसगढ़ में डॉ. रमन सिंह ने एक रूपये किलो में चावल दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं। 60 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। भूपेश बघेल ने लोगों को आवास से वंचित किया था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओ के हाथ पर बंदूक पकड़ा दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सल वाद पनपा। 

विज्ञापन

 

 

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा है देश को बड़ी ताकत बनाना है, आत्मनिर्भर भारत बनाना है, ग्लोबल भारत बनाना है।कांग्रेस समस्या देती है, भारतीय जनता पार्टी समस्या का समाधान करती है। सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की लोगों से अपील की है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें