फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: मुख्यमंत्री साय ने दी महावीर जयंती की बधाई, जैन समाज के लोग राहगीरों को पिला रहे राहत का शर्बत

Sun, 21 Apr 2024 12:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की आज जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महावीर जयंती की बधाई दी है।
विज्ञापन
जैन समाज के लोग राहगीरों को पिला रहे राहत का शर्बत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की आज जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महावीर जयंती की बधाई दी है। कुनकुरी शहर में युवा णमोकार मंडल के सदस्य सुबह से ही राहगीरों को शर्बत पिलाकर जैन धर्म का संदेश दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, आज महावीर जयंती पर कुनकुरी शहर समेत जिला मुख्यालय जशपुर, बगीचा में जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर के महान विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कई सारे आयोजन कर रहे हैं। जैन समाज के पदाधिकारी अंशुल रारा ने अमर उजाला को बताया कि सुबह से ही हर आने-जाने वालों को भीषण गर्मी में राहत का शर्बत पिला रहे हैं। वहीं शाम चार बजे भव्य शोभायात्रा निकालते हुए अहिंसा परमोधर्म:, शाकाहार अपनाने का सन्देश देंगे। वहीं एक दिन पहले शासन ने मुनादी कराकर अंडा- मांस-मछली की दुकानें बंद करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें