Trains canceled news; Sarnath Express canceled: छत्तीसगढ़ में ट्रेनें लगातार रद्द हो रही हैं। ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला करीब सालभर से चल रहा है। किसी न किसी कारण से रेलवे लगातार गाड़ियों को रद्द कर रहा है। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी होती रही है पर ट्रेनों के रद्द होने का क्रम बदस्तूर जारी है। छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। उत्तर पूर्व रेलवे की ओर से सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसम्बर 2023 से 29 फरवरी 2024 के बीच कई तारीखों को रद्द की गई है। रेलवे इसके पीछे की वजह कोहरे की आशंका को बता रहा है।
दुर्ग-नौतनवा और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस भी प्रभावित
इससे पूर्व रेलवे ने दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को कई तारीखों में रद्द किया है। वहीं 24 नवंबर से 5 दिसम्बर 2023 तक गाड़ी संख्या 15231/15232 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को रद्द की गई थी। बाद में रेलवे प्रशासन ने इस गाड़ी को उपरोक्त अवधि में रिस्टोर करते हुए इसका परिचालन परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर चलने का निर्णय लिया है। उपरोक्त अवधि में ये गाड़ी कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट होकर अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी।