फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: भूपेश बघेल को चौक पर गोली मारना चाहता था युवक, राष्ट्रपति से मांगी अनुमति, हुआ गिरफ्तार

Sun, 22 May 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

36 साल का महर्षि गौतम पेंड्रा विकास खंड के एक गांव पतगवां का निवासी है। गौतम खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष बताता है। 
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से एक युवक इतना नाराज हो गया कि उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर बीच चौराहे पर गोली मारने का आदेश राष्ट्रपति से मांगा। पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
फेसबुक पर धमकी भरे पोस्ट लिखने वाले शख्स का नाम महर्षि गौतम बताया जा रहा है। महर्षि पेंड्रा विकास खंड के एक गांव पतगवां का रहने वाला है। गौतम खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष बताता है। दरअसल, युवक ने अपने पोस्ट में लिखा कि राज्य में भ्रष्टाचार के आवेदनों पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है।  मनरेगा कर्मियों की मांग पूरी नहीं हो रही है।  हड़ताल  के बावजूद सरकार नहीं सुन रही है। भूपेश बघेल ने आश्वासन दिया था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो इन कर्मियों को नियमित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका।  महर्षि ने आरोप लगाया था कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा हसदेव आरण्य में पेड़ों की जमकर कटाई भी की जा रही है। राज्य में गोठान बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूली करवाकर काम ठप पड़ा है। 

मुख्यमंत्री के शासन में राज्य और देश के राजस्व और संविधान को खतरा
महर्षि ने अपने पोस्ट में आगे लिखा ऐसे मुख्यमंत्री के शासन में राज्य और देश के राजस्व और संविधान को खतरा है। आपसे निवेदन है कि बिना देरी किए सीएम भूपेश बघेल को बीच चौक गोली करने का आदेश दें। हालांकि, अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें