फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashpur: विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Sun, 07 Apr 2024 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक कैदी के जशपुर जेल में मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिजन अक्रोशित हो गए हैं सन्ना बस स्टैंड में चक्काजाम कर पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नाराज परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक कैदी के जशपुर जेल में मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिजन अक्रोशित हो गए हैं सन्ना बस स्टैंड में चक्काजाम कर पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

पूरा मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र की है यहां के कंदरई गांव का जगतपाल राम को शराब बनाने के मामले में 3 अप्रैल को सन्ना थाना के द्वारा गिरफ्तार कर जशपुर जेल भेजा गया था। जिसके बाद रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई जैसे ही मामले की सूचना परिजनों को हुई वे सन्ना बस स्टैंड में आकर चक्का जाम कर पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगा रहे हैं। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं एवं ग्रामीणों को समझाइस देने की कोशिश की जा रही है। 


इस संबंध में जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक को शराब बनाने के मामले में 3 अप्रैल को जेल भेजा गया था और 5 अप्रैल की सुबह जेल कैंपस के अंदर ही लगे पीपल के पेड़ में चढ़ गया और मृतक वहां से छलांग लगा दिया जिससे उसके शरीर में काफी चोट आई इसके बाद उसे जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती कराया गया वहां से बेहतर इलाज हेतु अंबिकापुर रेफर किया गया लेकिन आज रविवार की सुबह ही ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल इसकी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें