फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से बदला लेने के लिए मामाओं ने किशोरी से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो सगे भाइयों ने रिश्ते में भांजी लगने वाली एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बिलासपुर के पेंडरा क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को यह घटना हुई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरापियों ने बृहस्पतिवार रात 11 बजे के करीब सोते समय लड़की का अपहरण कर लिया। आरोपी रामकिशन और खेमचंद सुमेर दोनों सगे भाई हैं और किशोरी के पडोस में ही रहते हैं, दोनों रिश्ते में किशोरी के मामा लगते हैं।

वारदात के बाद बदहवास लौटी किशोरी ने बताया कि आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस लिया और उसे घसीटते हुए नजदीक के खाली मैदान में ले गए। जिसके बाद दोनों भाइयों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

बहन को सबक सिखाने के लिए दिया वारदात को अंजाम

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी की अगर उसने अपना मुंह कहीं खोला तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे, इसके बाद आरोपी उसे मैदान में अकेले छोड़कर चले गए।

इसके बाद जैसे तैसे अपने घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पेंडरा थाने के इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मामला बदले की भावना से दिया गया है प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां का उसी दिन अपने रिश्तेदारों के साथ झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद वो अपनी बेटी को घर में अकेला छोड़ कर कहीं चली गई थी। इसी बीच आरोपियों ने किशोरी को घर पर अकेला पाकर इसका फायदा उठाते हुए उसके साथ वारदात को अंजाम दे दिया। दोनों आरोपी भाई किशोरी की मां के रिश्ते में भाई लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें