फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: महाशिवरात्रि में अपने घर जा रहे थे दो युवक, ट्रक की टक्कर से गई जान; गांव में पसरा मातम

Fri, 08 Mar 2024 04:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 पर तहसील के पास 10:30 बजे के आसपास अंबिकापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा निवासी दीपक यादव (20) पुत्र शिव प्रसाद यादव, कपिल पाया (20) पुत्र राम पाया बलरामपुर विकासखंड में जल जीवन मिशन में कार्य करते थे। महाशिवरात्रि के दिन दोनों अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान 10:30 बजे के करीब अंबिकापुर की ओर से खाली ट्रक सीजी 30 E 7011 आ रहा था, जिसकी रफ्तार बहुत तेज बताई जा रही है।

ट्रक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों री मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाशिवरात्रि के दिन ग्राम आरा के दो युवकों के मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें