भाटापरा के ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह में तलाब में डूबने से युवक और नबालिक की मौत की मौत हो गई। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा ब्लॉक के ग्राम जरौद के तलाब में राजाराम चक्रधारी (33) का शव तलाब में तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा और भाटापारा के ग्रामीण थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को तलाब से निकलवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, दूसरी घटना भाटापारा के पंचसील नगर की है। यहां रहने वाले साहिल बोरकर (13) का शव तलाब में मिला है। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
दोनों घटना भाटापरा ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई हैं।