फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर, इस लापरवाही से हुआ हादसा

Tue, 02 Apr 2024 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

सार

हादसे में युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी युवती विक्टोरिया पाल की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीसरी युवती व बाइक चालक युवक अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत का मामला सामने आया है, हादसे में एक बाइक में एक युवक और तीन युवतियां सवार थे इस दौरान दुपट्टा बाइक में फंस जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य घायलों का इलाज खैरागढ़ के अस्पताल में जारी है खैरागढ़ थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

नवगठित जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ईटोला और पेंड्रीकला खैरागढ़ राजनांदगांव रोड पर यह पूरा हादसा हुआ। परीक्षा देने जा रही छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई। लापरवाही की वजह से हुए इस हादसे में एक बाइक में एक युवक और 3 युवतियां सवार थे जिसमें से छात्रा एक का दुपट्टा बाइक के चक्के में फंस गया जिसके बाद बाइक से गिरने से यह हादसा हुआ।
 

हादसे में युवती रेशमी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी युवती विक्टोरिया पाल की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं तीसरी युवती व बाइक चालक युवक अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है, पूरी घटना लापरवाही के वजह से हुई इसके बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। फिलहाल खैरागढ़ थाना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें