फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: छ्त्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द; दूसरे रूट से चलेगी दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस

Sat, 13 Jan 2024 01:23 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Train cancelled news: भारतीय रेलवे की ओर से अधोसंरचना विकास के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनों को फिर कैंसिल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Train cancelled news: भारतीय रेलवे की ओर से अधोसंरचना विकास के कार्य त्वरित गति से किए जा रहे हैं। इस वजह से कई ट्रेनों को फिर कैंसिल किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनें दूसरे रूट से चलेंगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर से दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग और अन्य अपग्रेडेशन किये जायेंगे। इस वजह से 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से 22 जनवरी सुबह 6 बजे तक नॉन इंटरलॉकिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। दूसरी ओर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन अयोध्या केंट से सलारपुर स्टेशनों के मध्य इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कार्य किया जा रहा है। 

विज्ञापन


ये ट्रेनें कैंसिल

  • गाड़ी संख्या 08701 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 08702 दुर्ग रायपुर मेमो पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08703 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08704 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08707 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08708 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08717 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08718 दुर्ग रायपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08709 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08710 डोंगरगढ़ रायपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08725 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08726 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी
  • गाड़ी संख्या 08705 रायपुर डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी 2024 को रद्द रहेगी।


गंतव्य से पहले खत्म और शुरू होने वाली गाड़ियां- 

  1. दिनांक 21 जनवरी 2024 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल  बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21 जनवरी 2024 को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी यह गाड़ी गोंदिया बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 08706 डोंगरगढ़ बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल को दिनांक 21 जनवरी 2024 को डोंगरगढ़ के स्थान पर रायपुर से रवाना किया जाएगा यह गाड़ी डोंगरगढ़ रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।

विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन

  •   दिनांक 18 जनवरी 2024 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी ।
  •  दिनांक 20 जनवरी 2024 को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें