फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram mandir inauguration: अयोध्या के लिए भेजी गई 20 कुंतल हरी सब्जी, CM साय ने दो ट्रकों से किया रवाना

Sat, 13 Jan 2024 01:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए किसान संघ की ओर से दो ट्रकों में 20 क्विंटल हरी सब्जी भेजी गई।
विज्ञापन
20 क्विंटल हरी सब्जियां से भरी दो ट्रक को सीएम साय ने झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ से अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए किसान संघ की ओर से दो ट्रकों में 20 क्विंटल हरी सब्जी भेजी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रकों को झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने इसके लिए किसान संघ को बधाई दी। कार्यक्रम में अंचल के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


दुर्ग जिले के ग्राम खपरी (कुम्हारी) में आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ कार्यक्रम में सीएम साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधायक डोमलाल कोर्सेवाड़ा इस अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान किसान संघ की ओर से लगभग 20 क्विंटल हरी सब्जियों से भरे दो ट्रक भेजी गई है। 

सीएम साय ने किसान मेला में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए किसानों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में प्रदर्शित एग्जॉटिक फ्रूट्स जैसे रोज वैक्स एप्पल, कश्मीरी एप्पल बेर और पैशन फ्रूट की जानकारी ली। इसके साथ ही स्वाद भी चखा। 
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है। 

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ युवा प्रगतिशील किसान संघ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह किसानों की मेहनत और तकनीकी ज्ञान का ही फल है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में उत्पादित फल, सब्जी, दुग्ध की दूसरे प्रदेशों में भी मांग हो रही है। तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर और आगे बढ़े हम सब छत्तीसगढ़ को उन्नत प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसमें आप सभी का सहयोग आवश्यक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें