फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के चौक-चौराहों में यातायात पाठशाला: 500 चालकों को बताया ट्रैफिक रूल्स, ASP ने ली ऑटो डाइवर्स की बैठक

Sun, 24 Mar 2024 11:08 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

यातायात पुलिस रायपुर की ओर से लगातार चौक चौराहे में यातायात की पाठशाला लगाकर नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालक को मौके पर यातायात का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
रायपुर के चौक-चौराहों में यातायात पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात पुलिस रायपुर की ओर से लगातार चौक चौराहे में यातायात की पाठशाला लगाकर नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालक को मौके पर यातायात का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के शास्त्री चौक मैं आयोजित पाठशाला में लगभग 150 से अधिक उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही शहर की व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। 

विज्ञापन


रायपुर के भनपुरी चौक और पुराने बस स्टैण्ड पंडरी में आयोजित यातायात की पाठशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओम प्रकाश शर्मा की ओर से लगभग 250 से अधिक उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। शास्त्री चौक में आयोजित पाठशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने लगभग 100 से अधिक उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। यातायात नियमों का पालन करने के लिए शपथ दिलाई।

ऑटो चालकों की ली बैठक 
इसी क्रम में एएसपी ओम प्रकाश शर्मा की ओर से कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सभागार में शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए ऑटो चालकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें शहर ऑटो यूनियन के पदाधिकारी कमल पांडेय, सुरेश तिवारी, जगदीश तिवारी, सहित लगभग 200 ऑटो चालक उपस्थित हुए। इस दौरान उन्हें शहर के भीतर यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने, सिग्नल का पालन करने, नो पार्किंग में वाहन खड़ी नहीं करने, सवारियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करने और ओवरलोड सवारी नहीं बैठाने के सम्बंध में निर्देश दिए गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें