फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok sabha Election: चुनाव ड्यूटी के दौरान नक्सल वारदात में घायल जवानों को मिलेगी 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि

Sun, 24 Mar 2024 10:51 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में तैनात बस्तर फाइटर्स के दो जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल हो गए। घायल जवानों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में तैनात बस्तर फाइटर्स के दो जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल हो गए। घायल जवानों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन पूर्व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ सुरक्षाबलों की ओर से संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 22 मार्च को थाना अरनपुर और सरहदी जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा और जिला बीजापुर के थाना गंगालुर क्षेत्र में संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 2 आरक्षक घायल हुए थे। दोनों आरक्षकों को जगरगुण्डा में प्राथमिक उपचार के के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार, निर्वाचन कार्य के लिए नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबल के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु और घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि स्वीकृति की गई है।  जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें